पाकिस्तान में 20 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल- डीजल के दम – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

इस्लामाबाद, आर्थिक तंगी से बदहाल पाकिस्तान में महंगाई लगातार सिर उठा रही है। इसी बीच पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर इजाफा कर दिया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा केरोसिन के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि बीते 20 दिनों में तीसरी बार ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है।

Petrol-Diesel Price in Pakistan- पेट्रोल 24 रुपये, डीजल 59 रुपये महंगापाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने पेट्रोल और दूसरे उत्पादों से सब्सिडी खत्म करने का एलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार सब्सिडी देने की हालत में नहीं है। इसीलिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। सरकार ने पेट्रोल में 24 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल में 59 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। इसके साथ ही पेट्रोल की कीमत 233.89 रुपये प्रति लीटर, डीजल 263.31 रुपये प्रति लीटर का हो गया है। वहीं, केरोसिन 29.49 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 211.43 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बढ़ी कीमतें 16 जून से लागू हो गई हैं।

20 दिन में तीसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते 20 दिनों में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले पाकिस्तान में अभी पेट्रोल 209.86 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा था। 27 मई से पहले पेट्रोल की कीमत 149.86 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, 26 मई को डीजल की कीमत 144.15 रुपये प्रति लीटर थी। 20 दिन में डीजल की कीमतों में करीब 83 फीसद का इजाफा हो चुका है।

211 रुपये प्रति लीटर के पार हुआ केरोसिन

इसके साथ ही केरोसिन की कीमतों में भी 29.49 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। केरोसिन का ताजा रेट 211.43 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 26 मई के बाद से अब तक केरोसिन 73 फीसद महंगा हो चुका है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here