आस्ट्रेलिया में बिजली संकट से निपटने के लिए ऊर्जा मंत्री ने लोगों से किया ये आग्रह – 24×7 Khabre Fatafat

0
46

मेलबर्न,आस्ट्रेलिया में आने वाले दिनों में बिजली संकट गहरा सकता है। इसके मद्देनजर वहां के ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन ने गुरुवार को सिडनी में घरों से ब्लैकआउट होने की भी चेतावनी दी। उन्होंने आम लोगों से ब्लैकआउट को रोकने के लिए शाम को लाइट बंद करने का आग्रह भी किया। इसी के चलते देश के ऊर्जा बाजार संचालक ने बिजली आपूर्ति को सुरक्षित कर` के लिए एक अभूतपूर्व कदम के रूप में बुधवार को बिजली हाजिर बाजार को निलंबित कर दिया।

कोयले से चलने वाले प्लांट की क्षमता में कमी बनी कारण

बता दें कि आस्ट्रेलिया में यह संकट इसलिए आ सकता है क्योंकि देश का बिजली बाजार अपनी कोयले से चलने वाले प्लांट की क्षमता में एक चौथाई की कमी को झेल रहा था। जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन ने गुरुवार को न्यू साउथ वेल्स में घरों में हीटिंग जैसी आवश्यक चीजों का त्याग किए बिना, जितना संभव हो सके बिजली का संरक्षण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा “हमें विश्वास है कि हम ब्लैकआउट से बच सकते हैं, “यदि आप कुछ वस्तुओं को चलाने की जगह किसी विकल्प के बारे में सोचें। 

पीएम करेंगे नेताओं के साथ बैठक

इस बीच प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस शुक्रवार को एक बैठक से पहले राज्य के नेताओं के साथ एक रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। मई में नई लेबर सरकार के चुने जाने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक सभा होगी और इस बैठक में ऊर्जा एजेंडा मुख्य केंद्र होगा। बोवेन ने कहा कि बिजली की कमी के पीछे मुख्य समस्या पुराने कोयले से चलने वाले बिजली स्टेशनों पर अनिर्धारित आउटेज थी।

शनिवार तक राहत मिलने के आसार

आस्ट्रेलिया के शीर्ष बिजली उत्पादक एजीएल एनर्जी ने गुरुवार को कहा कि न्यू साउथ वेल्स में बेजवाटर कोयले से चलने वाले तीन संयंत्रों में से एक गुरुवार को और दूसरी शनिवार तक चलना शुरू हो जाएगा। एजीएल के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऊर्जा बाजार संचालक के साथ मिलकर काम करना जारी रख रहे हैं।”

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here