Bikaner Road Accident: दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत, वाहनों में लगी आग, दो जिंदा जले

0
22

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 16 Jun 2022 09:07 AM IST

ख़बर सुनें

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। जिससे एक चालक जिंदा जल गया। वहीं दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घायल ट्रक चालक को बीकानेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर चालक को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची दमकल की टीम और आपणो गांव सेवा समिति की फायर टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं हादसे के बाद NH-11 पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here