इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने शानदार प्रदर्शन के दम पर हासिल की नंबर वन की कुर्सी – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

आईसीसी ने टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने शानदार प्रदर्शन के दम पर नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज में रूट ने लगातार दो मैच मैच में दो शतक जमाया था। इस प्रदर्शन के दम पर वह आस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुसाने को पीछे छोड़ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

ताजा जारी आइसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में रूट 897 अंकों के साथ इंग्लैंड के रूट ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। आस्ट्रेलिया के लाबुशाने एक पायदान खिसककर 892 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरा स्थान आस्ट्रेलिया के ही स्टीव स्मिथ को हासिल है। उनके खाते में कुल 845 अंक हैं। टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथा नंबर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का है जिनके पास कुल 815 अंक हैं। पांचवें स्थान पर 798 अंकों के साथ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here