Rajasthan: कांवड़ यात्रा में डीजे नहीं हो सकेगा शामिल, गहलोत सरकार ने लगाई रोक, जारी किया यह आदेश

0
18

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 14 Jun 2022 09:18 PM IST

ख़बर सुनें

राजस्थान सरकार ने प्रदेश में डीजे लगे वाहनों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। जिससे सावन महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों पर यह डीजे वाली गाड़ियां शामिल नहीं हो सकेंगी। बताया जा रहा है कि बीते महीनों में प्रदेश में लगातार हो रहीं सांप्रदायिक घटनाओं को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। जारी आदेश में सड़क पर डीजे वाली गाड़ी दिखने पर उसे जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।  

दरअसल, मुख्य सचिव उषा शर्मा ने बीते सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ती साम्प्रदायिक घटनाओं को देखते हुए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि साम्प्रदायिक माहौल खराब करने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसी घटनाओं को टालने के लिए लोगों से समन्वय भी बढ़ाएं।

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने बैठक के दौरान शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में देर रात बजने वाले डीजे को भी जब्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा, रात दस बजे तक डीजे आदि पर गाने चलाने की छूट है। इस नियम का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।  

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here