सुलतानपुर में एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े सड़क हादसे में डाक्टर समेत तीन की मौत…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

 पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार टाटा सफारी टैंकर में पीछे से भिड़ गई। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें चिकित्सक पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी दोस्तपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।

हादसे का शिकार हुए लोग बलिया के निवासी बताए जा रहे हैं, जो लखनऊ जा रहे थे। इनका वाहन खालिसपुर दुर्गा गांव के पास 155 किलोमीटर पर टैंकर में पीछे से भिड़ गया। मौके पर पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। घायलों में डॉ डीके वर्मा, सीमा वर्मा, सुप्रिया वर्मा को रेफर कर दिया गया। वहीं अभिज्ञान, जयकुमार व श्यामनारायण की मौत हो गई। अभिज्ञान को डा वर्मा का पुत्र बताया जा रहा है। डीके वर्मा लखनऊ में के सरोजनी नगर स्थित राज्य बीमा निगम के हॉस्पिटल में कार्यरत हैं, जो बलिया से लखनऊ जा रहे थे। इनके साथ परिवार के लोग थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here