जाने प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं कौन से दो बदलाव, टीम में किसकी होगी वापसी – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज शाम टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में खेलना है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए जीत हार हाल में जरूरी है। मेहमान टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज में इस वक्त 2-0 की बढ़त बना रखी है और तीसरा मैच जीतने के साथ ही सीरीज पर उनका कब्जा हो जाएगा।

भारत के लिए पांच मैचों की टी20 सीरीज को बचाने का आखिरी मौका आज होगा। विशाखापत्तनम टी20 में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। तमाम दिग्गज अपने अपनी क्रिकेट की समझ से कोच राहुल द्रविड़ को सुझाव देते नजर आ रहे हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने भी दो बदलाव के साथ टीम को आखिरी टी20 में उतरने का सुझाव दिया है।

बांगर ने गेंदबाजी में दो बदलाव का सुझाव दिया है। शुरुआती दोनों टी20 में विकेट लेने में नाकाम रहे आवेश खान की जगह पर वह अर्शदीप को मौका देने की बात कर रहे हैं। बांगर ने कहा, “हमारे पास पहले 6 ओवर के लिए काफी सारे विकल्प हैं। हम अर्शदीप सिंह को आवेश खान की जगह पर आजमा सकते हैं।”

वहीं युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को भी बागर ने मौका देने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा, “अक्षर पटेल की जगह पर कौन खेल सकता है ? एक विकल्प जो हो सकता है वो रवि बिश्नोई होंगे। अगर जो दो कलाई के स्पिनर टीम में खेलते हैं तो बीच के ओवर में भारतीय टीम को वो विकेट निकालकर दे सकते हैं। वो जो विरोधी टीम के बल्लेबाजों की लय है इसको तोड़ने में कामयाब हो सकते हैं।”

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन, रितुराज गायवाड़, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल या रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और आवेश खान या उमरान/ अर्शदीप

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here