कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में 25 दिनों का सफर किया पूरा, हर दिन कमाये 6 करोड़ से ज्यादा – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में 25 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और फिल्म अब 175 करोड़ के पड़ाव की ओर बढ़ रही है। गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज भी रिलीज हुई, मगर बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 2 के सामने नहीं ठहर सकी। फिल्म अभी भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

चौथे हफ्ते में चल रही भूल भुलैया 2 ने चौथे सोमवार को 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म का 25 दिनों का नेट कलेक्शन अब 172.47 करोड़ हो गया है। 175 करोड़ के लिए फिल्म को अब 2.53 करोड़ की जरूरत है। भूल भुलैया 2 की रफ्तार वर्किंग वीक में काफी कम हो गयी है, मगर वीकेंड में फिल्म के कलेक्शंस में उछाल आता है। चौथे वीकेंड में भूल भुलैया 2 ने चौथे शुक्रवार को 1.56 करोड़, शनिवार को 3.01 करोड़ और रविवार को 3.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। 

भूल भुलैया 2 बीस मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 14.11 करोड़ की ओपनिंग लेकर लम्बी रेस की उम्मीद जगा दी थी। फिल्म ने 55.96 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। वहीं, पहले हफ्ते में 92.05 करोड़ जमा किये थे। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 49.70 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 21.40 करोड़ बटोरे थे।

भूल भुलैया 2 के सामने विक्रम (हिंदी), अनेक, मेजर (हिंदी), सम्राट पृथ्वीराज और जनहित में जारी फिल्में रिलीज हुईं। हालांकि, इनमें से कोई भी फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 2 के मुकाबले ठहर नहीं सकी। अब इस शुक्रवार को एक्शन-कॉमेडी फिल्म निकम्मा आ रही है, जिसमें शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया मुख्य किरदारों में हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here