ब्राजील में एक कुत्ते की भावुक कर देने वाली कहानी आई सामने, हॉस्पिटल के बाहर 4 महीने तक करता रहा मालिक का इंतजार – 24×7 Khabre Fatafat

0
34

Dog waits outside Hospital: कुत्ते अपने मालिकों से बिना शर्त प्यार करते हैं और वह उनके लिए किसी भी तरह की मुसीबत उठा लेते हैं. एक कुत्ते ने अस्पताल के बाहर 4 महीने बिताकर अपने मालिक के प्रति अपनी वफादारी साबित कर दी.

घायल मालिक था अस्पताल में भर्ती

‘द मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील (Brazil) के साओ पाओलो (Sao Paulo) स्थित पार्क में एक शख्स को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. उन्हें इमरजेंसी इलाज के लिए सांता कासा डे नोवो होरिज़ोंटे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें अपने कुत्ते को पीछे छोड़ना पड़ा, क्योंकि मेडिकल टीम ने जानवर को एम्बुलेंस में जाने की अनुमति नहीं दी थी.

मालिक की इलाज के दौरान मौत

यह कुत्ता अपने मालिक का साथ नहीं छोड़ना चाहता था. उसने मीलों तक एम्बुलेंस का पीछा किया और अस्पताल के दरवाजों के बाहर इस उम्मीद में बैठ गया कि उसका मालिक जल्द ही बाहर निकल कर आएगा, लेकिन दुख की बात है कि ऐसा कभी नहीं हुआ. घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई.

कुत्ते की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर

जब कुत्ते की दर्दभरी कहानी एक महिला क्रिस्टीन सरडेला को पता चली तो उन्होंने इस दास्तां को फेसबुक (Facebook) पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि हमें जानवरों से बहुत कुछ सीखना है. यह कुत्ता हर दिन अस्पताल के दरवाजे पर अपने मालिक का इंतजार करता है, जो दुर्भाग्य से गुजर गया है.

कुत्ते का नहीं अब कोई पता

उन्होंने आगे लिखा कि मुझे पता है कि इसे कुछ लोगों द्वारा खाना खिलाया जाता है, लेकिन उसका इंतजार करना अब व्यर्थ है, लेकिन उसका अपने मालिक के प्रति प्यार सच है. जानवर इंसानों को सच्चा प्यार सिखाते हैं. क्रिस्टीन ने द मिरर को बताया कि इस कुत्ते की कहानी बहुत दुखद है. मेरी पोस्टिंग के बाद उसे गोद लिया गया था, लेकिन वह भाग गया और अब किसी को उसका ठिकाना नहीं पता.

यूजर्स ने किए कमेंट

क्रिस्टीन की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि कुत्ते को मालिक का शरीर देखने देना चाहिए, ताकि वह समझ सके कि उसके मालिक के साथ क्या हुआ था. इस खूबसूरत कुत्ते को फिर से किसी से प्यार करने का मौका मिलना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुत्ते लोगों की तरह होते हैं और जिससे वे प्यार करते हैं, उनके साथ उनका जबरदस्त जुड़ाव होता है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here