Churu Road Accident: टैंकर ने कार को मारी टक्कर, चार युवकों की मौत, सालासर बालाजी धाम से लौट रहे थे सभी

0
15

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:06 PM IST

ख़बर सुनें

चूरू के सुजानगढ़ में नेशनल हाईवे-58 पर भीषण हादसा हो गया। टैंकर और कार की भीषण टक्कर में जोधपुर के चार युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चारों सालासर बालाजी के दर्शन कर जोधपुर लौट रहे थे। इस बीच यह हादसा हुआ।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारों मृतक करीब 25 से 35 साल के थे। टक्कर होने के बाद टैंकर वैगनार कार को करीब पच्चीस फीट तक अपने साथ घसीटता हुआ ले गया। वैगनार में सवार वासुदेव, अमित, रविदास और संजय सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस जोधपुर लौट रहे थे। इस बीच बोबासर पुलिया के पास लाड़नूं की ओर से आ रहे केमीकल से भरे टैंकर से कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

सचिन पायलट ने दुख किया व्यक्त
सुजानगढ़ हादसे को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि  चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here