कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 चौथे हफ्ते में भी है बरकरार, 200 करोड़ क्लब के पहुंची इतने करीब… – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 अपने शानदार तीन हफ्ते पूरे करने के बाद अब चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है, लेकिन कमाई के मामले में पीछे हटने को अभी भी तैयार नहीं है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो यह जल्द ही अक्षय कुमार की बड़े बजट की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को खा जाने वाली है। भूल भुलैया 2 के चौथे शुक्रवार और सम्राट पृथ्वीराज के दूसरे शुक्रवार की कमाई लगभग बराबर है।

सम्राट पृथ्वीराज ने 10 जून को 1.70 करोड़ का करेक्शन किया तो वहीं, भूल भुलैया 2 ने 1.56 करोड़ की कमाई की। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 1 करोड़ के नीचे आ गई है, इससे पहले भूल भुलैया 2 ने दो करोड़ से कम का आंकड़ अब तक कभी नहीं छूआ था। भूल भुलैया 2 का शुक्रवार को नेट कलेक्शन 164.71 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 231.87 करोड़ रहा। फिल्म के तीसरे हफ्ते का कलेक्शन कुछ इस तरह है,

  • शुक्रवार (3 जून)- 2.81 करोड़
  • शनिवार (4 जून)- 4.55 करोड़
  • रविवार (5 जून)- 5.71 करोड़
  • सोमवार (6 जून)- 2.25 करोड़
  • मंगलवार (7 जून)- 2.16 करोड़
  • बुधवार (8 जून)- 2.11 करोड़
  • गुरुवार (9 जून)- 1.81 करोड़

तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन- 163.15 करोड़

  • शुक्रवार (10 जून)- 1.56 करोड़

अब तक का नेट कलेक्शन- 164.71 करोड़

200 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘भूल भुलैया 2’

फिल्म ने 14.11 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरूआत की थी। वहीं, 10 जून को 164.71 करोड़ नेट कलेक्शन होने के साथ ही उम्मीदें लगाई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 175 करोड़ के करीब पहुंच सकती हैं और इसके बाद 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री भी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये कार्तिक के नाम एक और नया रिकॉर्ड होगा।

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित भूल भुलैया 2 साल 2007 में आई भूल भुलैया का सिक्वेल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य किरदारों में थे। वहीं, भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में तब्बू और राजपाल यादव भी अहम किरदार में शामिल हैं।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here