दिनेश कार्तिक ने बड़े ही धमाकेदार अंदाज में भारतीय टी20 टीम में की वापसी… – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

दिनेश कार्तिक ने बड़े ही धमाकेदार अंदाज में भारतीय टी20 टीम में वापसी की। उन्हें आइपीएल 2022 में किए गए शानदार प्रदर्शन का ईनाम भारतीय सेलेक्टर्स ने दिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए वो टीम में चुने गए। 37 साल के दिनेश कार्तिक ने आइपीएल के 15वें सीजन में अपनी फिनिशिंग स्किल का जबरदस्त प्रदर्शन आरसीबी के लिए किया था। कार्तिक की फार्म अच्छी है, वो भारतीय टीम में भी चुने गए, लेकिन सवाल अब भी यही है कि क्या वो टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए आस्ट्रेलिया की फ्लाइट पकड़ पाएंगे या नहीं। 

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने दिनेश कार्तिक के बारे में बात करते हुए बताया कि क्या वो टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। रिकी ने ईसा गुहा के साथ आइसीसी रिव्यू में बात करते हुए कहा कि अगर दिनेश कार्तिक को इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह नही मिलती है तो उन्हें हैरानी होगी। उन्होंने कहा कि मैं तो उन्हें टीम में देखना चाहूंगा और उन्हें नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी के लिए रखूंगा। इस सीजन में उन्होंने जिस तरह से आरसीबी के लिए खेल खत्म किया या फिनिशर की भूमिका निभाई जो कमाल का था। वो अपने खेल को एक अलग स्तर पर लेकर गए हैं। 

रिकी ने कहा कि जब आप आइपीएल की तरफ देखते हैं तो आप अपनी टीम में बेहतर खिलाड़ी चाहते हैं जो टीम को दो या तीन, शायद चार मैच में जीत दिला सके। यदि आप ऐसा कर सकते हैं तो ये अच्छी वापसी होगी। इस सीजन में आरसीबी के अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले कार्तिक ने कई मैचों में अपना अधिक प्रभाव डाला। टीम में कोहली, मैक्सवेल, डु्प्लेसिस जैसे खिलाड़ी थे, लेकिन कार्तिक कुछ अलग ही नजर आ रहे थे। मुझे आश्चर्य होगा अगर दिनेश कार्तिक को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी जाती है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here