न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 Jun 2022 08:58 PM IST
ख़बर सुनें
विस्तार
राज्यसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों की जीत के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर निखर कर समाने आए हैं। मुख्यमंत्री के रूप में इस कार्यकाल में यह दूसरा मौका है जब गहलोत ने साबित किया कि उन्हें ऐसे ही जादूगर नहीं कहा जाता।
सरकार पर संकट के समय में भी गहलोत ने रूठे विधायकों को मना लिया था और इस बार राज्यसभा चुनाव में भी ऐसा ही देखने को मिला। कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों और निर्दलीय विधायकों की कड़ी नाराजगी के बाद भी गहलोत ने उन्हें अपने पाले में कर लिया। जिसका नतीजा रहा है कि कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी की जीत हुई।
इसके अलावा भाजपा से घनश्याम तिवाड़ी ने भी जीत दर्ज की है। निर्दलीय और भाजपा समर्थक सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पहले से यह साफ था कि कांग्रेस के खाते में तीन और भाजपा के खाते में एक राज्यसभा सीट जाएगी, लेकिन चंद्रा की एंट्री के चुनाव दिलचस्प हो गया था। विधायकों की नाराजगी दूर करने की जिम्मेदारी सीएम गहलोत ने खुद ली थी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















