मनोज तिवारी ने रणजी ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में लगाया शतक – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

नई दिल्ली, रणजी ट्राफी पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बंगाल का सामना झारखंड से हो रहा है। इस मुकाबले में पहली पारी में इतिहास रचते हुए बंगाल ने 7 विकेट पर 773 रन बनाकर पारी घोषित की। शानदार गेंदबाजी के दम पर 298 रन पर झारखंड को ढेर कर पहली पारी में टीम ने 475 रन की विशाल बढ़त हासिल की। इस मैच में मुख्य आकर्षण रहे बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी जिन्होंने पहली पारी में अर्धशतक जमाया जबकि दूसरी पारी में शानदार शतक ठोका। इस पारी के दम पर दूसरी पारी में बंगाल की टीम ने दूसरी पारी में 300 से ज्यादा रन बनाते हुए बढ़त 800 के करीब पहुंचाया।

रणजी ट्राफी के इतिहास में ऐसा पहले नहीं देखा गया जब कोई मौजूदा MLA जिसे राज्य में खेल मंत्री का पद हासिल हो वह क्वार्टर फाइनल जैसे अहम मुकाबला खेलने उतरे। मनोज ने ना सिर्फ टीम के लिए यह अहम मुकाबला खेला बल्कि दोनों पारी में दमदार बल्लेबाजी भी की। पहली पारी में मनोज ने 173 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली। वहीं दूसरी पारी में 136 रन की बेहतरीन पारी खेल डाली। उन्होंने 78 गेंद पर 8 चौके की मदद से पचास रन पूरे किए। इसके बाद 152 गेंद खेलने के बाद 14 चौके और 1 छक्के जमाते हुए अपना शतक बनाया। यह फर्स्टक्लास क्रिकेट में मनोज का 28वां शतक था। 

बंगाल ने पहली पारी में 773 रन बनाकर की थी पारी घोषित

बंगाल ने टास हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 773 रन बनाकर पारी घोषित की थी। बंगाल की तरफ से सभी 9 बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। सुदीप घरामी के 186 और अमोल मजूमदार के 117 रन के अलावा बाकी 7 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके जवाब में झारखंड की टीम केवल 298 रन ही बना पाई। पहली पारी के आधार पर बंगाल ने 475 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी।

पहले ही मिल चुके हैं तीन सेमीफाइनलिस्ट

रणजी ट्राफी 2021-22 के तीन सेमीफाइनलिस्ट पहले ही तय हो गए हैं। उत्तरप्रदेश ने कर्नाटक को 5 विकेट से और मध्यप्रदेश ने पंजाब को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी जबकि मुंबई ने उत्तराखंड को 725 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here