अपनी बेटी को कभी एक्ट्रेस नहीं बनने देना चाहती ईशा गुप्ता, किया ये बड़ा खुलासा – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

‘MX player’ की वेब सीरीज ‘आश्रम 3′ (Aashram 3)’ की वजह से सुर्खियों बटोर रही हैं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने हाल ही में चौकाने वाला खुलासा किया है। जी दरअसल उनका कहना है कि वह कभी नहीं चाहती हैं कि उनकी बेटी कभी एक्ट्रेस बने। जी हाँ और इसी के साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि एक बार लोगों ने उन्हें गोरी त्वचा के लिए इंजेक्शन लगाने के लिए कहा था। केवल यही नहीं बल्कि इसके बाद उन्होंने लोगों की इस सलाह को गंभीरता से लेते हुए उस इंजेक्शन के बारे में जानकारी तक जुटा डाली थीं। आप सभी को बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने हाल ही में अपनी सांवली स्किन टोन को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है।

इस दौरान दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि, ‘गोरी होने के लिए उन्होंने उस इंजेक्शन के बारे में जानने की कोशिश की जो डार्क स्किन टोन को फेयर कर देती है।’ बॉबी देओल के साथ इंटिमेट सीन्स देने वाले विवादों से बेपरवाह ईशा इस समय आश्रम सीरीज की सफलता को लेकर सातवें आसमान पर हैं। इन सभी के बीच ईशा ने उन नसीहतों को याद किया जब उनके करियर के शुरुआती दिनों में उनकी सांवली सूरत को देखकर लोगों ने उन्हें अजीबोगरीब सलाह दिया था। जी दरअसल एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने खुलासा किया कि, ‘सांवला रंग होने की वजह से लोगों से उन्हें इंजेक्शन की मदद से फेयर स्किन करवाने की सलाह दी थी। इसके अलावा उन्हें नाक तेज (नोज शार्प ) करने के लिए कहा गया था।’

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा- ‘करियर के शुरुआती दिनों में किसी ने मेरी गोल नाक को शार्प करने के लिए कहा तो किसी ने मुझे गोरी के लिए इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी। मेरी लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया जब मैंने उस इंजेक्शन को लेने के लिए इसकी कीमत जाननी चाही और उन्हें पता चला कि उस इंजेक्शन की कीमत 9 हजार रुपये है।’ इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि अच्छा दिखने के लिए एक्ट्रेसेज पर काफी प्रेशर होता है। इसलिए वह कभी नहीं चाहती हैं कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने, वरना कम उम्र से ही उसपर खूबसूरत दिखने का दबाव बनेगा रहेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here