Salman Khan: बिश्नोई, महाकाल के बाद अब सामने आया संतोष जाधव का नाम; पुणे, मुंबई और राजस्थान से जुड़े हैं तार

0
15

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस इस मामले में सिद्धू मूसेवाला के कथित हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर चुकी है। वहीं गुरुवार को मुंबई पुलिस, बिश्नोई के खास सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल से भी सवाल-जवाब करने पुणे पहुंची थी। इस दौरान पुलिस के हाथ एक बड़ा सबूत हाथ लगा है। जी हां, महाकाल ने खुलासा किया कि सलमान खान को यह चिट्ठी गैंगस्टर लॉरेंस ने ही लिखकर भेजी है। 

राजस्थान से मुंबई आए थे गैंग के तीन लोग

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान मुंबई पुलिस ने बताया कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को ‘मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे’ की धमकी देने वाला खत गैंगस्टर लॉरेंस ने ही लिखा था। पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया कि यह चिट्ठी छोड़ने तीन लोग राजस्थान के जालोर से मुंबई आए थे। ये तीनों लोग लॉरेंस गैंग के सदस्य हैं। इतना ही नहीं ये तीनों लोगों ने चिट्ठी छोड़ने के बाद सौरभ महाकाल से भी मुलाकात की थी। 

कहां तक पहुंची जांच?

मुंबई पुलिस ने आगे यह भी बताया कि पुलिस की 6 टीमें देश के अलग-अलग हिस्सों में निकल गई हैं। क्राइम ब्रांच ने खत डालने वाले लोगों की पहचान कर ली है। इसके साथ ही पुलिस को इस मामले से जुड़े कुछ सुराग भी मिल गए हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया कि पुणे जिले में दर्ज एक हत्या के मामले में फरार संतोष जाधव के ठिकाने का पता लगाने के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस की एक टीम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है। बता दें कि जाधव भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का वांछित संदिग्ध है।

सलमान खान ने कहा- हां जानता हूं लॉरेंस बिश्नोई…

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान से पूछा गया कि क्या उनका किसी भी तरह से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के साथ संबंध है? इस पर अभिनेता ने कहा, ‘धमकी वाले खत को लेकर मुझे किसी पर शक नहीं है और आजकल मेरी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। मैं साल 2018 से लॉरेंस बिश्नोई के बारे में जानता हूं क्योंकि तब उसने मुझे धमकी दी थी। लेकिन मैं नहीं जानता हूं कि गोल्डी बराड़ कौन है।’ 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here