श्रीलंका दौरे पर गई आस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 से पहले लगा ये बड़ा झटका, टीम का स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क  हुए टीम से बाहर.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

श्रीलंका दौरे पर गई आस्ट्रेलिया टीम को तीसरे टी20 से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम का स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोट के कारण तीसरे टी20 से बाहर हो गया है। पहले टी20 के दौरान उनके बाएं हाथ की तर्जनी में चोट लग गई थी। खबर यह है कि उनकी अंगुली में 6 टांके लगे हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया की तरफ से गुरुवार को इस खबर की पुष्टि कर दी गई।

दूसरे टी20 मैच में उनके स्थान पर आस्ट्रेलिया की टीम में झाई रिचर्डसन को शामिल किया गया था। उन्होंने उस मैच में शानदार गेंदबाजी का परिचय देते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। हालांकि वनडे मैचों के लिए भी उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि चोट को ठीक होने में कम से कम सात दिन और शायद अधिक समय की आवश्यकता होगी। अगर सबकुछ ठीक रहा था तो वनडे सीरीज में वो वापसी कर सकते हैं। हालांकि उनके चोट को लेकर कुछ तय नहीं है। रिचर्डन आस्ट्रेलिया की ए टीम में शामिल थे जिसने श्रीलंका ए के खिलाफ चार अनौपचारिक वनडे मैचों की सीरीज में थे जहां पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 7 विकेट से जीत मिली थी।

आस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 से आगे है

तीन मैचों की टी20 सीरीज में आस्ट्रेलिया पहले ही 2-0 से आगे हैं। उसने पहला टी20 मैच 10 विकेट से जीता था। उस मैैच में कप्तान एरान फिंच ने 61 और डेविड वार्नर ने 70 रन की पारी खेली थी। हालांकि मैच के हीरो रहे थे जोश हेजलवुड जिन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए थे। दूसरे टी20 मैच में मैथ्यू वेड की बल्लेबाजी और केन रिचर्डसन की शानदार गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली थी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here