अगले कुछ दिनों में हो सकते हैं राष्ट्रपति चुनाव, आज दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगा निर्वाचन आयोग… – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

देश में राष्ट्रपति चुनाव (President Election 2022) जल्द होने जा रहे हैं। हालांकि अभी राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान नहीं किया गया है। इसी सिलसिले में चुनाव आयोग गुरुवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। चुनाव आयोग दोपहर तीन बजे राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान करेगा। गौरतलब है कि मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है।

राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया

भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है। राष्ट्रपति को भारत के संसद के दोनो सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के अलावा राज्य की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों पांच साल के लिए चुनते हैं।

2017 में हुआ था राष्ट्रपति चुनाव 

संविधान के अनुच्छेद 62 के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) 24 जुलाई को अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं और अगले राष्ट्रपति के लिए चुनाव इससे पहले ही होना चाहिए। बता दें कि 17 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति चुनाव हुआ था और इसके नतीजे की घोषणा 20 जुलाई को हुई थी। उस वक्त करीब पचास फीसद वोट एनडीए के पक्ष में थे साथ ही क्षेत्रीय दलों में भी अधिकतर दलों का समर्थन मिल गया था। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here