Accident in Bikaner: श्रीडूंगरगढ़ में कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत, तीन की मौत

0
14

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 09 Jun 2022 08:22 AM IST

ख़बर सुनें

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के राजमार्ग पर गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सरदारशहर से बीकानेर की तरफ एक कार आ रही थी। तभी सामने से अचानक एक ट्रक आ गई। तेज रफ्तार के कारण कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर किया गया। तीनों मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक सरदारशहर के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here