ऐसे बनाए काले चने की स्वादिष्ट सब्जी – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

आजकल लोग घर पर ही सब बनाना पसंद करते हैं और बाहर का खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ खास आज घर पर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप बना सकते हैं काले चने की स्वादिष्ट सब्जी। यह बनाने में आसान है और खाने वाले हर व्यक्ति को यह पसंद आएगी। आइए जानते हैं कैसे बनाना है काले चने की स्वादिष्ट सब्जी।

काले चने की स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए सामग्री-
2 कप काले चने
2 कप प्याज़, कद्दूकस
2 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
2 टी स्पून गरम मसाला
1 तेज पत्ता
1 टेबल स्पून जीरा
2 कप टमाटर, कद्दूकस
1 टेबल स्पून नमक
1/2 टी स्पून हल्दी
दो बड़े चम्मच (पाउडर) धनिया
1 लाल मिर्च पाउडर
2-3 हरी मिर्च
1/2 कप तेल
दो बड़े चम्मच (कटा हुआ, गार्निश के लिए) धनिया पत्ती

काले चने की स्वादिष्ट सब्जी बनाने की विधि- सबसे पहले चनों को पकाकर सॉफ्ट कर लें। उसके बाद चनों को पानी से अलग कर लें और पानी को फेंके नहीं। अब तेल गर्म कर लें और उसमें जीरा और तेजपत्ता डालें। इसके बाद जब जीरा चटक जाए, उसमें प्याड़, अदरक और लहसुन डालें। अब प्याज़ के अच्छे से फ्राई होने और तेल अलग होने तक तलें। इसके बाद उसमें टमाटर डमिलाएं और फिर तेल अलग होने का इंतजार करें। अब इसमें नमक, हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर इसमें उबले हुए चने, हरी मिर्च डालकर तेज़ आंच पर मिलाएं। इसके बाद पानी नाप लें और चार कप के करीब बना लें। अब चनों में मिलाकर उबाल आने के लिए हल्की आंच पर पकने दें। इसके बाद जब ग्रेवी गाढ़ी दिखने लगे तो गर्म-गर्म सर्व करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here