बांदा जेल में आधी रात प्रशासनिक अफसरों ने की छापेमारी, इसके साथ ही की सुरक्षा प्रबंधों की भी जांच – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

मंडल कारागार में सोमवार की रात उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक प्रशासनिक अफसरों की टीम ने छापेमारी की। पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी समेत अन्य बंदियो की बैरक की तलाशी ली गई। मुख्तार अंसारी की गतिविधियों की जांच की गई और सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया गया। देर रात छापामार कार्रवाई को लेकर के तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। 

बांदा मंडल कारागार में पूर्वांचल माफिया पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। उसे पंजाब की रोपड़ जेल से शिफ्ट करके बांदा जेल लाया गया था। उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार तरह-तरह के सवाल उठते रहे हैं। जेल प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर सक्रिय है। इसी कड़ी में सोमवार देर रात जिलाधिकारी अनुराग पटेल व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भारी पुलिस बल के साथ कारागार में औचक छापेमारी की।

अधिकारियों के देर रात जेल में पहुंचने से अफरा तफरी मच गई। अधिकारियों के निर्देश पर जेल के चप्पे-चप्पे पर जांच की गई। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया और बैरिक की भी सघन तलाशी कराई गई। मुख्तार अंसारी के बारे में सुरक्षाकर्मियों से व अन्य बंदियो से पूछताछ की गई है।

सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रूटीन चेकिंग की गई है, जिसमें मुख्तार अंसारी की सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं को देखा गया है। उसकी गतिविधियों की जानकारी की गई है और तलाशी में कोई आपत्तिजनक समान नहीं मिला है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here