कुशीनगर में बदमाशों ने की सर्राफा व्यवसायी की गला रेत कर निर्मम हत्या… – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

पटहेरवा के नारायनपुर कोठी में सर्राफा व्यवसायी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। व्यवसायी का शव दुकान में खून से लथपथ मिला। दुकान का लाकर खुला मिला है इससे आशंका जताई जा रही कि बदमाश आभूषण व नकदी आदि लूट ले गए। पुलिस व डाग स्क्वाड टीम ने जांच पड़ताल कर मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। व्यवसायी मूल रूप से देवरिया जिले के निवासी थे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्याकांड के शीघ्र पर्दाफाश के निर्देश दिए हैं।

यह है घटनाक्रम

बताया जा रहा कि देवरिया सदर के रामगुलाम टोला के रहने वाले 50 वर्षीय जयराम वर्मा नारायनपुर कोठी में बीते सात वर्षों से आभूषण की दुकान चलाते थे। वह दुकान में ही रहते थे। रोज की तरह सोमवार रात आठ बजे वे दुकान बंद कर नजदीक स्थित होटल में खाना खाने गए। लगभग 10 बजे वे टहलने के बाद कुछ समय तक दुकान में लगी टीवी देखे। फिर दुकान के बाहर चारपाई लगाकर सो गए। मंगलवार सुबह आठ बजे तक दुकान नहीं खुलने पर आसपास के दुकानदार उन्हें आवाज दिए पर कोई जवाब नहीं मिला। दुकानदार जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर गिरा और ताला खुला है। शटर खुला देख दुकानदारों को अनहोनी की आशंका हुई और वे शटर उठाए तो अंदर का दृश्य देख अवाक रह गए।

दुकान में खून से लथपथ म‍िला शव

व्यवसायी का शव खून से लथपथ पड़ा था। यह खबर पूरे बाजार में फैल गई। दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएचओ अखिलेश सिंह पुलिस बल के साथ दुकान पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतक के स्वजन को सूचना दी। व्यवसायी के गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर घटना को अंजाम दिया गया है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पटहेरवा पुलिस के साथ स्वाट टीम को भी लगाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here