पैगंबर मोहम्मद के लिए विवादित बयान देने वाले दो नेताओं के खिलाफ भाजपा ने की ये सख्त कार्रवाई… – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

पैगंबर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ओपरेशन (OIC) के बयान की भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मामले में ओआईसी के सचिवालय के बयानों पर दो टूक कहा कि उसका एजेंडा विभाजनकारी है। भारत ने पाकिस्तान के बयान को बेतुका बताते हुए उसे अपने घर में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर ध्यान देने की नसीहत दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘भारत सरकार OIC सचिवालय की अनुचित और संकीर्ण सोच वाले कमेंट्स को खारिज करती है।’ उन्होंने यह भी कहा कि भारत सभी धर्मों का सम्मान करता है।

दरअसल भाजपा के दो नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए विवादित बयान पर OIC ने आपत्ति जताई थी और देश की निंदा की थी। बता दें कि मीडिया चैनल पर पैगंबर मोहम्मद के लिए विवादित बयान देने वाले पार्टी के दो नेताओं के खिलाफ भाजपा ने सख्त कार्रवाई पहले ही कर दिया। 

पाकिस्तान में भारतीय चार्ज द अफेयर्स तलब

पाकिस्तान ने सोमवार को बताया कि इसने भारतीय चार्ज द अफेयर्स (Indian charge D Affairs) को समन किया है ताकि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बयान देने वाले दो भाजपा नेताओं के प्रति अपना विरोध दर्ज कराए। भारतीय राजनयिक को कहा गया कि ये टिप्पणियां पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इससे केवल पाकिस्तान की जनता को गहरा आघात नहीं लगा बल्कि दुनिया भर के मुस्लिमों कोचोट पहुंची है। यह बयान विदेश कार्यालय (FO) की ओर से दी गई है।

भाजपा कर चुकी है कार्रवाई

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ये आपत्तिजनक ट्वीट और बयान भारत सरकार की मंशा या धारणा को प्रकट नहीं करता। उन्होंने बताया कि बयान देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। भाजपा ने पहले ही प्रवक्ता नुपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पार्टी की दिल्ली ईकाई के मीडिया हेड नवीन जिंदल को भी निकाल दिया गया है जिनके बयान के बाद खाड़ी देशों में गुस्सा और नाराजगी है। सऊदी अरब के जेद्दा स्थित इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा था कि यह भारत में इस्लाम के प्रति घृणा और तेज करने और मुसलमानों के खिलाफ दुर्व्यवहार के संदर्भ में आया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here