बहराइच: झगड़े के बाद पत्नी चली गई अपने मायके, पति मांफी मांगकर बुलाया वापस, फिर रास्ते में काट दी नाक – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी शख्स ने अवैध संबंधों के शक के चलते अपनी पत्नी की नाक काट दी. इस घटना के बाद पत्नी बुरी तरह घायल हो गई. इसके बाद उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा.

बहराइच के बेड़नापुर का है मामला

जानकारी के मुताबिक, ये मामला बहराइच, कोतवाली देहात क्षेत्र के बेड़नापुर का है. रजनी देवी नाम की महिला बेड़नापुर में विद्युत विभाग में कर्मचारी है. रजनी का अपने ज्ञानदत्त पाठक से झगड़ा हो गया था. इसके बाद वो नाराज होकर अपने मायके चली गई. मायके जाने के बाद शख्स उसे माफी मांगकर बुला लाया. इसके बाद टिकोरामोड़ के पास उसने दो और साथियों के साथ मिलकर पत्नी की दांत से नाक चबा ली. महिला कर्मी को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है.

पति से नाराज होकर मायके चली गई थी महिला

बौंडी थाना अंतर्गत पाठकपट्टी रामगढ़ी निवासी 26 वर्षीय रजनी देवी बेड़नापुर उत्तमनगर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी हैं. उसका पति ज्ञानदत्त पाठक से कुछ विवाद चल रहा था. इस मामले में बौंडी थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद वह नाराज होकर मायके चली गई थी. पति अपनी ससुराल गोंडा जिले के कर्नलगंज के बांसगांव पूरे भुजई पहुंचा और माफी मांगते हुए घर लेकर जाने की बात कही.

दांतो से काट ली नाक

शनिवार को वापस लौटते समय टिकोरामोड़ चौकी के निकट पति ज्ञानदत्त ने रजनी को अपने साथी बिन्नू व एक अज्ञात के साथ दबोच लिया. इसके बाद दांत से उसकी नाक को चबा लिया. शख्स ने उसके साथ मारपीट भी की. पीड़िता की मां कुसुम तिवारी ने बताया कि बेटी के साथ बर्बरता करने वाले दामाद को नामजद करते हुए तहरीर दी है. उसे मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं पीड़िता की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here