Rajasthan: ‘डांसिग डॉक्टर’ वायरल, स्टेप्स देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने, दवा के साथ देते हैं डांस करने की सलाह

0
21

संगीत अपने आप में थेरेपी है। इसे सुनने से मन को शांति और ऊर्जा मिलती है। इसके साथ ही संगीत पर थिरकने का शौक हो तो क्या कहना। आपको ‘डांसिग अंकल’ तो याद होंगे, जिन्होंने गोविंदा वाले स्टेप्स कर सबको अपना दिवाना बना लिया था। ऐसे ही जोधपुर के एक 71 साल के डॉक्टर हैं, जिन्होंने अपने शौक से उम्र को मात दे दी है। ‘डांसिंग डॉक्टर’ के नाम से मशहूर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राज धारीवाल का डांस वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उनके इलाज के अलग तरीके की हर जगह चर्चा हो रही है। 

मरीजों को देते हैं रोजाना डांस करने की सलाह

डॉ. राज धारीवाल हर मरीज को दवा के साथ ही रोजाना डांस करने की भी सलाह देते हैं। इसके साथ ही वे क्लीनिक में बच्चों को डांस स्टेप्स सिखाकर डांस करने के लिए मोटिवेट भी करते हैं। घर की शादी में डॉक्टर राज अपने डांस से रंग जमा देते हैं। हाल ही में एक फंक्शन में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के गाने ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ पर डांस किया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। राज धारीवाल की एनर्जी के सामने रणवीर सिंह और रितिक रौशन भी फेल हैं।

बायपास सर्जरी हो चुकी पर डांस छोड़ा नहीं

71 साल के इस डॉक्टर की बायपास सर्जरी हो चुकी है। वे डायबिटीज और अस्थमा से भी लड़ रहे हैं लेकिन डांस के प्रति उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। डॉक्टर राज  का कहना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डांस करने से बढ़िया कोई योग और उपचार नहीं है। आप जितना ज्यादा डांस करेंगे, उतना फिट और खुश रहेंगे। इसीलिए वे मरीजों को डांस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह भी देते हैं। 

पूरा परिवार डांस का शौकीन

डॉक्टर धारीवाल अकेले नहीं है, जिन्हें डांस का शौक है। उनका पूरा परिवार को डांस करने का शौक है। धारीवाल के तीन बेटे है और तीनों आईआईटीयन हैं। इसके लिए उनके परिवार का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वहीं उनकी पुत्रवधू भी डांस की दीवानी हैं।

पत्नी के साथ करते हैं डांस

इस डांसिग डॉक्टर ने दिसंबर 2019 में भी एक रिश्तेदार की शादी में शानदार डांस कर सबको हैरान कर दिया था। धारीलवाल की पत्नी सुषमा धारीवाल भी डॉक्टर हैं। शादियों में डांसिग डॉक्टर अपने पत्नी के साथ ठुमके लगा समां बांध देते हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here