ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में पारा 47 डिग्री के पार चला गया है। करीब 15 दिन बाद यह तापमान इनता ऊपर गया है। गर्मी की मार झेल रहे लोगों को कल इससे राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कल यानि रविवार को 12 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरा कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। कल रविवार को प्रदेश के जयपुर, करौली, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, अलवर, टोंक, बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं में आंधी चलने की आशंका जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार असम और मेघालय समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून की एंट्री के बाद राजस्थान में भी बरसात की संभावना बढ़ गई है। 10 जून के बाद राज्य में प्री मानसून बरसात का दौर शुरू हो सकता है। जानकारों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा ही राजस्थान सहित आसपास के राज्यों में अच्छी बारिश कराती है।
गंगानगर में 47 डिग्री रहा पारा
शनिवार को जयपुर और सीकर सहित कई शहरों में गर्मी के कड़े तेवर दिखाए। दिनभर गर्म हवा चलती रही। 47.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ धौलपुर सबसे गर्म शहर रहा। वहीं गंगानगर में भी 47 डिग्री पारा दर्ज किया गया। करीब 15 दिन बाद प्रदेश में इस तरह के हालात देखने को मिले।
आठ जिलों में 45 डिग्री से पार रहा पारा
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| धौलपुर | 47.7 | 30.9 |
| श्रीगंगानगर | 47.5 | 26.0 |
| अलवर | 46.4 | 25.5 |
| करौली | 46.4 | 28.8 |
| हनुमानगढ़ | 46 | 22.9 |
| सिरोही | 46 | 28.8 |
| चूरू | 45.5 | 27.4 |
| टोंक | 45.2 | 28.6 |
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















