करियर के आखिरी दौर में हैं रोहित व विराट और दोनों पर होगा इस बात का दवाब: शोएब अख्तर  – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा व टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। टीम इंडिया के दोनों धुरंधर बल्लेबाजों को आराम दिया गया है और अब ये इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ होंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली का हालिया फार्म ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और आइपीएल 2022 में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने जरा निराश किया है। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली द्वारा आइपीएल 2022 में किए गए खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दोनों बल्लेबाजों के भविष्य के बारे में बात की। शोएब अख्तर ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दोनों ही खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा दवाब होगा। शोएब ने कहा कि दोनों का फार्म बेशक खराब रहा है, लेकिन उन्हें ये नहीं पता है कि अगला आइपीएल या फिर टी20 वर्ल्ड कप 2022 इन दोनों खिलाड़ियों का आखिरी टूर्नामेंट होगा या नहीं। 

शोएब अख्तर ने स्पोर्ट्सकीड़ा पर हरभजन सिंह से बात करते हुए कहा कि अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या टी20 वर्ल्ड कप 2022 या फिर अगला आइपीएल इनका आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा या नहीं, लेकिन इन दोनों प्लेयर्स पर अपनी फार्म को बरकरार रखने का भारी दवाब होगा। जब आप अपने करियर के आखिरी दौर में होते हैं तो दवाब बढ़ ही जाता है। उदाहरण के लिए सचिन तेंदुलकर भी जब अपने करियर के आखिरी दौर में थे तब उनसे शतक बनाने के बारे में अक्सर उनसे सवाल पूछे जाते थे। आपको बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन हाल ही में खत्म हुए आइपीएल 2022 में अच्छा नहीं रहा था। विराट कोहली ने जहां 22.73 की औसत से 341 रन बनाए थे तो वहीं रोहित शर्मा ने 19.64 की औसत से 268 रन बनाए थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here