Rajasthan: मस्ती करने पहुंचा था वॉटर पार्क, स्लाइड करते-करते पूल में खड़े शख्स से टकराया युवक, मौत

0
32

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 04 Jun 2022 09:26 AM IST

ख़बर सुनें

अजमेर के बिड़ला वाटर सिटी पार्क में बड़ा हादसा हो गया। स्लाइड से आया एक व्यक्ति पूल में खड़े एक युवक से टकरा गया। जिससे युवक की मौत हो गई।

मीडिया रिर्पोटस के अनुसार हादसा 30 मई का है। युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था। मृतक युवक के रिश्तेदार आसिफ खान ने बताया कि पाली के रायपुर निवासी महबूब खान (44) अपने परिवार और कुछ दोस्तों साथ 30 मई को अजमेर घूमने आया था। वे लोग बिड़ला वाटरसिटी पार्क में गए थे। महबूब पूल में खड़ा था। इसी दौरान स्लाइड से आया युवक उससे टकरा गया। जिससे महबूब गिर गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसके पेट में चोट लग गई थी। आननफानन में उसे जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महबूब टोल कंपनी की एंबुलेंस चलाता था। उसकी एक बेटा और बेटी हैं।

वहीं पार्क मालिक ने किसी भी हादसे से इनकार किया है। मृतक के दोस्त शेख जियादुल ने आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दी है। अग्निशमन के चीफ फायर ऑफिसर संजय शर्मा का कहना है कि बिड़ला वाटर सिटी पार्क को कोई एनओसी जारी नहीं की गई लेकिन बेसिक इंतजाम है। जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here