प्रदेश में 26 और कानपुर समेत आसपास क्षेत्र में 29 जून तक पहुंच सकता है मानसून – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

यूपी में मानसून 26 जून तक और कानपुर में 29 जून तक पहुंच सकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार केरल में मानसून सामान्य से तीन दिन पहले आया है। तीन से चार दिन में आठ राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नगालैंड में पहुंच सकता है। समय से पहले मानसून आने पर किसानों को फायदा होगा।

डा. पांडेय ने कहा कि तेज गर्मी की वजह से इस वर्ष गेहूं, मूंग आदि फसलों पर विपरीत असर पड़ा है। मानसून समय से पहले पहुंचना कृषि अर्थव्यवस्था के लिए राहत की बात है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार देश में मानसून व बारिश बेहतर होने के आसार हैं। अच्छी बारिश के पूर्वानुमान से कृषि व खाद्य कमोडिटी बाजार पर दबाव कम होगा। कृषि मंत्रालय ने इस वर्ष 314.51 मिलियन टन अनाज के उत्पादन का पूर्वानुमान जारी किया है। वर्ष की शुरुआत में भारत मौसम विभाग ने देश में सामान्य मानसूनी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की थी। इससे उच्च कृषि उत्पादन और आर्थिक विकास की संभावना है। हालांकि जून में मानसून की बारिश सामान्य से कम होने के आसार हैं।

खेती के लिए वर्षा बेहद जरूरी : डा. पांडेय ने बताया कि मानसून की बारिश खेती के लिए बेहद जरूरी है। देश में दो खरब डालर की अर्थव्यवस्था खेती पर निर्भर है। इसमें से 50 प्रतिशत कृषि को सिंचाई के लिए पानी बारिश से मिलता है। 800 मिलियन लोग गांवों में रहते हैं, जो कृषि पर निर्भर हैं। अगर बारिश कम होती है तो सीधा प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। वहीं सामान्य से ज्यादा मानसून होने पर कृषि उत्पादन व किसानों की आय बढ़ती है। खराब मानसून से कई क्षेत्रों में सूखे जैसी स्थितियां भी पैदा होने की आशंका रहती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here