दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के स्वागत के लिए सजकर तैयार है गोरक्षनगरी… – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

 दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर आ रहे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के स्वागत के लिए गोरक्षनगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। शहर हर कोने को चमकाया जा रहा है। प्रमुख चौराहे रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं।

जगमगा रही है गोरखनाथ की धरती: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गोरखनाथ की धरती जगमग हो उठी है। उनका काफिला जिधर से गुजरेगा, उधर के रास्ते को देशभक्ति से लबरेज करने के लिए तिरंगा वाली रंगीन एलईडी लाइटें गलाई जा रही हैं। शहर के मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक की सड़क रंगीन लाइट से जगमगा रही है।

नौकायन पर लाइट एंड साउंड शो का लुत्फ उठाएंगे राष्ट्रपति: राष्ट्रपति नौकायन पर लाइट एंड साउंड शो का लुत्फ भी उठाएंगे। 40 मिनट के इस शो को संशोधित कर 29 मिनट का बनाया गया है। राष्ट्रपति इसी शो को देखेंगे। उनके सामने प्रस्तुति से पहले मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, एसएसपी डा. विपिन ताडा, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह व अन्य अधिकारियों ने नौकायन पर अभ्यास के तौर पर की गई शो की प्रस्तुति देखी और तैयारियों का जायजा लिया।

jagran

ये है लाइट एंड शो की खासियत: रामगढ़ताल में दिखाए जाने वाले लाइट एंड साउंड शो में गोरखपुर की ऐतिहासिकता का वर्णन है। गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस सहित सभी प्रमुख स्थलों के बारे में जानकारी दी गई है। लाइट एवं साउंड के माध्यम से इस शो का जीवंत प्रसारण किया जाएगा। राष्ट्रपति शनिवार को दोपहर 12.15 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में आराम करने के बाद शाम पांच बजे गीता प्रेस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से शाम छह बजे निकलकर गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। मंदिर में करीब एक घंटा गुजारने के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां पांच मिनट आराम करने के बाद नौकायन पर भ्रमण के लिए जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रपति लाइट एंड साउंड शो भी देखेंगे। उनके लिए नाव की भी व्यवस्था की जा रही है। राष्ट्रपति रविवार की 8.30 बजे मगहर के लिए रवाना हो जाएंगे।

jagran

तैयारियों में जुटा जीडीए व नगर निगम प्रशासन: राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जीडीए एवं नगर निगम प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जीडीए द्वारा जहां नौकायन एवं सर्किट हाउस क्षेत्र को चमकाया जा रहा है वहीं नगर निगम शहर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई में जुटा है। सड़कों पर डिवाइडर एवं फुटपाथ को पेंट कर आकर्षक बनाया जा रहा है। नगर आयुक्त ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए शहर को 44 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

jagran
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here