Rajasthan: अजमेर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 45 टन ऑयल जला, 40 लाख का नुकसान

0
16

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 02 Jun 2022 06:34 PM IST

ख़बर सुनें

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में रखा लगभग 45 टन ऑयल और अन्य माल जलकर राख हो गया। आग से 30 से 40 लाख रूपए के नुकसान हुआ है।

रामगंज थाने के एएसआई रेवतराम ने बताया कि गुरुवार सुबह पांच बजे ऑयल फैक्ट्री में आग की सूचना मिली। जिसपर थाने के साथ फायर ब्रिगेड की टीम सालासर ऑयल मील पहुंची। मौके पर पहुंचकर देखा कि आग भीषण लगी है। ऐसे में अन्य जगहों से भी दमकल  को बुलाई गई। तीन घंटे तक आग धधकती रही। दमकलों ने कुल 22 चक्कर लगाए, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका ।

पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here