उत्‍तरकाशी जनपद में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल  – 24×7 Khabre Fatafat

0
48

उत्‍तरकाशी जनपद में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जब‍कि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भिजवाया जा रहा है। पहली दुर्घटना नगाण गांव मोटर मार्ग पर हुई, जिसमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। वहीं, दूसरी दुर्घटना पुरोला के गडोली-बनाल मोटर मार्ग पर बुधवार की रात हुई। इस हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, नगाण गांव मोटर मार्ग पर आज गुरुवार सुबह एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें एक व्‍यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हुई है।‌ जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं, पुरोला के गडोली-बनाल मोटर मार्ग पर बुधवार की रात को भसनु जंगल के पास एक यूटीलिटी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें खलाड़ी गांव के प्रमोद रावत की मौत हो गई।

गोपेश्वर: चार दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला

नंदानगर घाट के घुघूतां नामक तोक में मतकोट निवासी जितेंद्र लाल का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

मतकोट के ग्रामीणों का कहना है कि युवक चार दिन से लापता था स्वजनों ने तलाश की तो पता चला कि एक युवक का शव घुघूतां तोक में पड़ा है, जिसकी शिनाख्त जितेंद्र के रूप में हुई। जितेंद्र की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी तथा उसका आठ माह का एक पुत्र है।

कर्णप्रयाग: पिंडर नदी तट पर बहा बुजुर्ग, खोजबीन जारी

थाना क्षेत्र कर्णप्रयाग अंर्तगत अलकनंदा-पिंडर संगम तट पर एक वृद्ध नदी के तेज बहाव में आने से बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और खोजबीन की, लेकिन नदी के तेज बहाव में उनका कोई पता नही चल सका।

चौकी प्रभारी कर्णप्रयाग कमलकांत रतूड़ी ने बताया बुधवार 11 बजे पुलिस को अलकनंदा व पिंडर संगम पर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक वृद्ध नदी किनारे बैठा था, लेकिन वृद्ध न संतुलन खोया और नदी की तेज धारा में बह गया। पुलिस ने एसडीआरएफ व गोताखोर दल की मदद से खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नही चल सका।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here