जून माह की शुरुआत में ही जनता को लगा महंगाई का झटका, पेट्रोल और डीजल के दामों में हुआ बदलाव – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

Petrol Diesel Price : जून माह की शुरुआत में ही जनता को महंगाई का झटका लगा है। आज बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव हुआ है।

123 रुपये सस्‍ता हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर

वहीं बुधवार को कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में भारी कटौती की गई है। जिसके बाद देहरादून में कमर्शियल गैस सिलिंडर 123 रुपये सस्‍ता हुआ। अब सिलिंडर की कीमत 2262.50 रुपये हो गई है। पहले यह सिलिंडर 2398 रुपये में मिल रहा था।

देहरादून में मंगलवार तक पेट्रोल 95.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। पेट्रोल के दामों में छह पैसे तो डीजल में तीन पैसे की बढ़त दर्ज की गई है। बुधवार को देहरादून में पेट्रोल (इंडियन आयल) 95.28 रुपये और डीजल (इंडियन आयल) 90.29 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

तेल पर उत्‍पाद शुल्‍क में कटौती से आमजन को राहत

21 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्‍पाद शुल्‍क में कटौती की थी। इससे आमजन को काफी राहत मिली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर आठ रुपये तो डीजल में पर छह रुपये की कटौती की थी। इसके बाद उत्‍तराखंड में देहरादून में पेट्रोल 8.51 रुपये तो डीजल 7.08 रुपये सस्ता हो गया था। 21 मई के बाद एक जून को देहरादून में पेट्रोल और डीजल दामों में कुछ बढ़त दर्ज की गई है।

देहरादून में तेल की कीमतें

01 जून 2022

तेल कंपनी——– पेट्रोल——-डीजल

इंडियन आयल——95.28——90.29

भारत पेट्रोलियम—-95.44 ——90.45

एचपी—————95.26 ——90.37

हर रोज छह बजे तय होती हैं तेल की कीमतें

आपको बता दें कि हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें सुबह छह बजे तय होती हैं। इसके बाद तेल की नई दरें लागू होती हैं। इस में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन व अन्य टैक्‍स जोड़ने के बाद दाम तय होते हैं। पेट्रोल पंप संचालक खुदरा कीमतों पर ग्राहकों को करों और अपना मार्जिन जोड़ने के बाद तेल देते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here