बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में एक स्टेज शो के दौरान दिल का दौड़ा पड़ने से हुआ निधन…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का मंगलवार शाम को निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री सहित देशभर में शोक की लहर है। कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि यह ऐसी पहली घटना नहीं है, जिसमें लाइव कॉन्सर्ट के दौरान किसी सिंगर की जान गई हो। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।

केरल में हुई मशहूर गायक की मौत

28 मई 2022 को मशहूर मलयालम गायक एडवा बशीर का निधन हो गया था। एडवा बशीर एक कार्यक्रम में लाइव गा रहे थे, इसी दौरान वह अचानक मंच पर गिर गए, जिसके बाद उन्हें चेरथला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 78 वर्ष के थे। केरल के अलाप्पुझा में वह ब्लू डायमंड ऑर्केस्ट्रा मंडली के स्वर्ण जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ था।

आपको बता दें कि कई साल पहले भी एक ऐसी घटना हुई थी। 27 अगस्त 1976 को बॉलीवुड के मशहूर गायक मुकेश कुमार अमेरिका में एक स्टेज शो में परफॉर्म कर रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उनका निधन हो गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here