Gangwar: भोपाल के फरार बदमाश मुख्तार मलिक और बंटी गैंग के बीच झालावाड़ में गैंगवार, एक की मौत, जानें मामला

0
46

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Jun 2022 05:20 PM IST

ख़बर सुनें

भोपाल के फरार बदमाश मुख्तार मलिक की गैंग और राजस्थान की बंटी गैंग के बीच गैंगवार हुआ। यह गैंगवार प्रदेश के झालावाड़ में हुआ है। इस दौरान मुख्तार गैंग के एक साथी की मौत हो गई है। 

जानकारी के अनुसार दोनों गैंग के बीच भीमसागर बांध के कैचमेंट एरिया में मछलियां पकड़ने को लेकर विवाद हो गया। दोनों गैंग के लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से मुख्तार गैंग के एक साथी की मौत हो गई। वहीं मुख्तार और विक्की वाहिद को भी गोली लगने की जानकारी सामने आई है, लेकिन अभी दोनों लापता है। बताया जा रहा है कि गैंगवार के समय मुख्तार गैंग के लोग जिस नाव में सवार थी वह डूब गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका लिया है। मंगलवार देर रात मुख्तार मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इस दौरान गांव के रहने वाले कुछ मछुआरों से उसका विवाद हो गया और फिर फायरिंग शुरू हो गई। सुबह नदी में एक युवक का शव मिला साथ ही नाव भी पलटी हुई थी। पुलिस मुख्तार के साथ गश्त कर रहे मजदूरों को तलाश कर रही है। बता दें कि बदमाश मुख्तार के खिलाफ भोपाल के कोहेफिजा थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here