एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 01 Jun 2022 03:56 PM IST
बोर्ड (RBSE) के प्रशासक एलएन मंत्री ने जारी किए परिणाम
कक्षा 12वीं बोर्ड विज्ञान व वाणिज्य वर्ग के परिणामों की घोषणा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के प्रशासक एलएन मंत्री की ओर दोपहर दो बजे बोर्ड कार्यालय में की गई। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने संबंधी अधिक जानकारी के लिए amarujala.com/education और पर क्लिक कर सकते हैं।
RBSE 12th Result Declared: 12वीं कॉमर्स रिजल्ट
- कुल पंजीकृत छात्र – 27,325
- परीक्षा में शामिल हुए – 27,013
- सफल छात्रों की संख्या – 26,346
- सफलता प्रतिशत – 97.53%
यह भी पढ़ें : RBSE 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट जारी, इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
RBSE 12th Result Declared: 12वीं साइंस रिजल्ट
- कुल पंजीकृत छात्र – 2,31,956
- परीक्षा में शामिल हुए – 2,30,191
- सफल छात्रों की संख्या – 2,22,210
- सफलता प्रतिशत – 96.53%
12वीं के परिणाम में लड़कियों का दबदबा
दोनों संकाय के रिजल्ट में बेटियां बेटों से आगे रहीं हैं। राजस्थान की बेटियों ने इस बार भी परीक्षा परिणामों में लड़कों को पछाड़ा है यानी की लड़कियों का दबदबा कायम रहा है। जहां कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के रिजल्ट में छात्राओं का पास प्रतिशत 97.57 फीसदी रहा है वहीं, वाणिज्य संकाय में पास प्रतिशत 98.62 फीसदी रहा है। तुलनात्मक तौर पर लड़कियों के मुकाबले लड़कों का पास प्रतिशत कम रहा है। जहां विज्ञान संकाय में 95.98 फीसदी छात्र पास हुए हैं तो कॉमर्स में लड़कों का पास प्रतिशत 96.93 फीसदी रहा है।
यह भी पढ़ें : RBSE 12th Result: आरबीएसई ने जारी किए 12वीं के नतीजे, जानें बोर्ड रिजल्ट देखने का आसान तरीका
RBSE Rajasthan Board ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- फिर, होम पेज पर, कक्षा 12वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अगले चरण में, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब रिजल्ट देखने के लिए अपनी डिटेल्स को क्रॉस-चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट लेकर रख लें।
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।