IPL खत्म अब टीम इंडिया को विश्व कप से पहले खेलनी है कितनी सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

नई दिल्ली,  इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का समापन हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम के ज्यादातर खिलाड़ी इस मेगा टूर्नामेंट का हिस्सा थे। कुछ ने धमाकेदार खेल दिखाया जबकि कुछ बुरी तरह से फ्लाप साबित हुए। आइपीएल के बाद अब टीम इंडिया को आइसीसी टी20 विश्व कप की तैयारी में जुटना है। आस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को किस देश के साथ और कितने सीरीज में खेलना है हम दे रहे हैं उसकी पूरी जानकारी।

भारतीय टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में आइसीसी टी20 विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका, आयरलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ आने वाले समय में सीरीज खेलनी है। इस दौरान टीम इंडिया को एशिया कप में भी भाग लेना है। इन सबके बाद आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में टीम इंडिया उतरेगी। 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच आस्ट्रेलिया में इस मेगा टी20 टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है।

विश्व कप से पहले भारत की सीरीज

आइपीएल खत्म होने के तुरंत बाद अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज अपने घर पर खेलने उतरेगी। इसके लिए टीम की घोषणा भी हो चुकी है जिसमें केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है जबकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा को चयनकर्ताओं ने आराम दिया है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को भी सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (5 टी20)

भारत बनाम आयरलैंड (2 टी20)

भारत बनाम इंग्लैंड (3 टी20)

भारत बनाम वेस्टइंडीज (5 टी20)

भारत बनाम श्रीलंका (2 टी20)

एशिया कप

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here