RBSE 12th Result: जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, साइंस-कॉमर्स के नतीजे साथ होंगे जारी

0
24

RBSE 12th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर जल्द ही 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने जा रहा है। बोर्ड से जुड़े ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट सोमवार, 30 मई को जारी होने की संभावना है।

बोर्ड की ओर से सबसे पहले विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नतीजे जारी किए जाएंगे। क्योंकि इन दोनों संकाय के कुल परीक्षार्थियों की संख्या 12वीं कला संकाय के परीक्षार्थियों के मुकाबले आधी से भी कम है। कला संकाय के परीक्षार्थी ज्यादा होने के कारण उसका रिजल्ट अलग से जारी किया जाएगा। 

 

12वीं की परीक्षा में शामिल हुए करीब 09 लाख विद्यार्थी 

राजस्थान में कक्षा 10वीं – 12वीं की परीक्षाएं रीट के बाद राजस्थान बोर्ड की दूसरी बड़ी परीक्षाएं हैं। इनमें करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए ही करीब 09 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनके लिए छह हजार केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गईं थीं।

राजस्थान बोर्ड के छात्र अपने परिणाम के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में बात करे आरबीएसई के सूत्र ने बताया है कि अजमेर बोर्ड कार्यालय सोमवार को परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है।  

 

यहां जारी किए जाएंगे राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट

आरबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट   rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट और अमर उजाला डॉट कॉम देखते रहें।

परिणाम देखने के लिए, पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण जो एडमिट कार्ड पर उपलब्ध हैं, के साथ तैयार रहना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।

 

RBSE Rajasthan Board ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  1. आरबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  2. फिर, होम पेज पर, कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अगले चरण में, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  4. अब रिजल्ट देखने के लिए अपनी डिटेल्स को क्रॉस-चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. सबमिट करने के बाद, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट लेकर रख लें। 

बोर्ड परीक्षा परिणाम संबंधी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए results.amarujala.com पर विजिट करें।  

 
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here