छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने भाजपा-कांग्रेस पर हमला करते हुए कही ये बड़ी बात – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि भाजपा ने अपने 15 साल के शासनकाल में प्रदेश का बंटाधार कर दिया। हर विभाग में भ्रष्टाचार का आलम था। किसानों की तकलीकों को भाजपा ने हमेशा अनदेखा किया। उसी का परिणाम था कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को 14 सीटों पर समेट दिया। आज भाजपा प्रदेश में संघर्ष कर रही है। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार खाद की कालाबाजारी करा रही है। इसी तरह दो रुपये किलो में गोबर खरीदकर उसे पांच गुना अधिक कीमत पर किसानों को वापस बेच देने, गुणवत्ता विहीन कथित वर्मीं कम्पोस्ट के नाम पर कम वजन के साथ मिट्टी-गिट्टी आदि मिलाकर खाद खरीदने को बाध्य कर रही है।

भाजपा ने किया 15 साल में प्रदेश को बदहाल, कांग्रेस कर रही वादाखिलाफी- हुपेंडी

सरकार की वादा खिलाफी और उसके उपेक्षापूर्ण रवैये के चलते किसानों में गहरा असंतोष है। लाखों किसान कर्ज माफी से वंचित हैं। वे बारदाना और खाद के लिए भटक रहे हैं। कोयला खदान के नाम पर हसदेव अरण्य को उजाड़ने का काम किया जा रहा है। पीएम आवास पर रोककर प्रदेश के 16 लाख से अधिक गरीबों का आशियाना छीनने का काम किया गया है। आप के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने कहा कि अब प्रदेश से कांग्रेस सरकार के जाने का वक्त आ गया है, देश में जिस तरह से आम आदमी पार्टी काम कर रही है। उससे प्रभावित होकर प्रदेश में लाखों लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जो निश्चित ही अगले चुनावों में कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंकेंगे।

कड़ी से कड़ी सजा मिले : दिगंबर जैन महासभा

श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश रारा ने जैन संतों का अपमान करने और परदेसिया बतलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जैन समाज ईसा की तीसरी शताब्दी पूर्व से विद्यमान है। सातवीं से 12वीं शताब्दी तक का समय छत्तीसगढ़ में इस धर्म के चरम उत्कर्ष का था। कलचुरी काल में यहां पर राजऋषि तुल्य कुल के जैन राजा राज्य करते थे। छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम में लगभग 37 जैन वीरों ने सक्रियता से भाग लिया। ऐसे समाज को परदेसिया बताने एवं उनके गुरुओं का अपमान करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here