Panchayat: राजस्थान के रहने वाले हैं ‘पंचायत’ के सचिव जी, जानें अलवर के छोटे से गांव से कैसे तय किया मुंबई का सफर

0
27

अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘पंचायत’ के सीजन 2 को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पहले सीजन की तरह इस सीजन ने भी दर्शकों के दिल को छू लिया है। पंचायत में सारे किरदारों ने जानदार एक्टिंग की है। सीरीज में अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले एक्टर जितेंद्र कुमार की चौतरफा तारीफ हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘पंचायत’ के सचिव यानी जितेंद्र कुमार राजस्थान के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर वो एक छोटे से गांव से मायानगरी मुंबई कैसे पहुंच गए ?

कर चुके हैं सिविल इंजीनियरिंग 

जितेंद्र कुमार मूल रूप से राजस्थान के अलवर के खैरथल के रहने वाले हैं। 1 सितंबर 1990 को उनका जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियर की पढ़ाई की है लेकिन शुरू से ही उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में रही। इसलिए पढ़ाई पूरी करते ही जितेंद्र ने नाटकों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। 

कॉलेज में ही शुरू कर दी थी एक्टिंग

जीतेंद्र कुमार ने आईआईटी खड़गपुर में हिंदी टेक्नोलॉजी ड्रामेटिक्स सोसाइटी के मंच पर कई नाटक किए। कॉलेज में उनकी बेहतरीन एक्टिंग को लोग खूब सराहते थे। आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने आठ महीने तक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी की थी। 

‘द वायरल फीवर’ के राइटर से मुलाकात ने बदली जिंदगी

नौकरी छोड़ने के बाद जीतेंद्र कुमार ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने की सोची। इसी दौरान उनकी मुलाकात ‘द वायरल फीवर’ के स्क्रीप्ट राइटर विश्वपति सरकार से हुई। इसी मुलाकात ने जीतेंद्र कुमार की जिंदगी बदल दी। विश्वपति सरकार ने 2012 में जीतेंद्र कुमार को ‘द वायरल फीवर’ में काम करने का ऑफर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया और कई शोज करते चले गए।

टीवीएफ के अलावा जीतेंद्र ने कई वेब सीरीज में कुछ महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की हैं। उन्हें मुख्य रूप से अपने रोल टीवीएफ ‘पिचर्स’ के एक कॉर्पोरेट कर्मचारी जितेंद्र माहेश्वरी और ‘परमानेंट रूममेट्स’ में कन्फ्यूज्ड दूल्हे गिट्टू के रूप में खूब पसंद किया गया।

‘जीतू भईया’ के नाम से हैं मशहूर

जितेंद्र कुमार ने टीवीएफ की सीरीज ‘पिचर्स’ में जीतू का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ में उन्होंने जीतू भैया का रोल किया, तब से लोग उन्हें जीतू भईया के नाम से ही पुकारने लगे थे। यूं तो जितेंद्र तमाम यूट्यूब वीडियो में नजर आ चुके हैं लेकिन उन्हें असली पहचान पंचायत वेबसीरीज से मिली। पहले सीजन में उन्होंने जोरदार अभिनय किया ही था। अब सीजन टू में भी उनकी एक्टिंग के लोग फैन हो गए हैं। पंचायत में उन्होंने ‘सचिव’ का किरदार निभाया और अब वे इसी नाम से मशहूर हो गए हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here