मुख्यमंत्री निशुल्क दवा – जाँच और चिरंजीवी स्वस्थ्य बीमा योजना, 04 साल के मोहम्मद अनस को मिला नया जीवन

0
25

 

 

लीवर और दोनों किडनी फेल होने पर लेना पड़ा वेंटिलेटर का सहारा

 

मथुरादास माथुर अस्पताल में मिली निःशुल्क बेहतरीन चिकित्सा

 

परिजनों ने जताया मुख्यमंत्री एवं चिकित्सकों का आभार, निरोगी राजस्थान का संकल्प हो रहा साकार

जोधपुर, 28 मई / मुख्यमंत्री की तीन जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण चार वर्षीय मोहम्मद अनस को नया जीवन मिला। जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में मिली मिली निशुल्क और बेहतरीन चिकित्सा से जोधपुर के इस बच्चे को स्वस्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।

मोहम्मद आदिल ने पेट के इन्फेक्शन के चलते अपने चार साल के बेटे का उपचार पहले बीकानेर, जयपुर और अहमदाबाद में चला। मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि बच्चे के इलाज के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क दवा – जांच तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वस्थ्य बीमा योजना को जोड़कर पात्र को इसका लाभ दिया गया । उन्होंने बताया कि जब बच्चा एमडीएम में लाया गया तब अत्यंत गंभीर था। उसकी दोनों किडनियां और लीवर अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गए थे, सांस तक लेना बंद करने पर बच्चे को वेंटीलेटर पर लिया गया।

 

डॉ. राजपुरोहित ने बताया कि कुछ समय तक बच्चे को पेरिटोनियल डायलिसिस पर रखा गया। एमडीएम अस्पताल में डॉ. अनुराग सिंह द्वारा बच्चे की किडनी और लीवर के ख़राब होने के कारण लेप्टोस्पायरोसिस का निदान किया गया और इसके लिए आवश्यक चिकित्सा शुरू की ।

 

डॉ राजपुरोहित ने उपचार के लिए आये अनस की आरंभिक स्थिति के बारे में बताया कि मरीज को वेंटिलेटरी केयर भी दिया गया, हेपेटिक एन्सेफैलोपैथी के साथ हेपेटिक विफलता के साथ वह तीव्र गुर्दे की शटडाउन में था ऐसे में उसे पेरिटोनियल डायलिसिस और सहायक चिकित्सा दी गई। इस प्रकार स्ट्रेटेजिक उपचार के साथ बच्चे को होश आया और किडनी और लीवर दोनों के कार्यों में सुधार होने लगा और बच्चे ने बहुत अच्छी रिकवरी दिखाई।

 

एमडीएम अधीक्षक ने बताया कि शनिवार, 28 मई को अनस के स्वस्थ्य में वांछित प्रगति को देखते हुए उसे अस्पताल से छुट्टी दी गयी।

अनस के पिता मोहम्मद आदिल ने मुख्यमंत्री की सर्वहितकारी और आमजन को राहत पहुँचाने वाली चिकित्स्कीय योजनाओं के लिए ह्रदय से आभार जताया। उन्होंने कहा की आज मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण हमारे बच्चे को बेहतरीन इलाज के साथ नयी ज़िन्दगी मिली है।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here