कम से कम 100 करोड़ कमाने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2  – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

अजय देवगन की रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 की असफलताओं के बाद कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाया है और बॉलीवुड की श्रद्धांजलि लिखने वालों को करारा जवाब दिया है।

फिल्म सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गयी है और आज (शनिवार) को यह पड़ाव पार कर लेगी। भूल भुलैया 2, साल 2022 में कम से कम 100 करोड़ कमाने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। इससे पहले गंगूबाई काठियावाड़ी इस अहम पड़ाव को पार कर चुकी है। 

शुक्रवार को भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में रिलीज के आठ दिन पूर कर लिये और फिल्म ने 6.52 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ भूल भुलैया 2 का आठ दिनों का नेट कलेक्शन 98.57 करोड़ हो चुका है। अब 100 करोड़ के लिए इसे सिर्फ 1.43 करोड़ की जरूरत है, जो आज दोपहर तक आसानी से मिल जाएगा। 

कार्तिक आर्यन के करियर की बात करें तो यह उनकी दूसरी 100 करोड़ी फिल्म होगी। कार्तिक ने 2018 में आयी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से इस क्लब में एंट्री ली थी, जिसने लगभग 108 करोड़ जमा किये थे। दूसरे वीकेंड में  भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन के करियर की पहली सबसे अधिक कामयाब फिल्म बन जाएगी। 

वहीं, इस साल की बात करें तो भूल भुलैया 2 तीसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्म द कश्मीर फाइल्स (250 करोड़) है, जबकि दूसरी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (128 करोड़) है। अगर हिंदी में डब करके रिलीज हुई दक्षिण भारतीय फिल्मों को भी मिला लें तो भूल भुलैया 2 सबसे अधिक कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म बन गयी है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर केजीएफ चैप्टर 2 है।

  1. केजीएफ चैप्टर 2 (हिंदी)- 430 करोड़
  2. आरआरआर (हिंदी)- 277 करोड़
  3. द कश्मीर फाइल्स- 252 करोड़
  4. गंगूबाई काठियावाड़ी- 128 करोड़
  5. भूल भुलैया 2- 98.57 करोड़

भूल भुलैया 2 हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म में तब्बू ने भी एक अहम भूमिका निभायी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here