न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 28 May 2022 12:31 PM IST
सार
जयपुर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक कुंए में तीन महिलाओं और दो मासूम का शव मिला है।

जयपुर में लापता बहनों का शव कुंए से मिला
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
जयपुर के दूदू कस्बे से तीन सगी बहनें अपने बच्चों के साथ लापता हो गई थीं। चार दिन बाद एक कुंए में तीनों महिला और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दो बहनें गर्भवती थीं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दूदू कस्बे की कालू उम्र 27 वर्ष, ममता देवी 23 वर्ष, कमलेश 20 वर्ष अपने दो मासूम बच्चों के साथ ससुराल दूदू मीना मोहल्ले से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस चार दिनों से लापता महिलाओं को तलाश रही थी। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली, जिसमें तीनों बहनें अपने बच्चों के साथ दूदू कस्बे की ही नरेना सड़क पर दिखीं थीं।
जयपुर ग्रामीण एसीपी मनीष अग्रवाल ने 10 टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। अब शनिवार को लापता महिलाओं के शव कुंए में मिला है। दूदू सीआई चेतराम डागर समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पांचों शवों को कुंए से निकालने का प्रयास जारी है। वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















