जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आएंगी अभिनेत्री शिवांगी जोशी… – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

छोटे पर्दे की अभिनेत्री शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी। हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी ने खतरों के खिलाड़ी 12 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना एक्साइटमेंट शेयर किया और बताया कि किस तरह वह इस शो के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। शिवांगी जोशी के साथ उनके फैंस भी उन्हें नए अवतार में देखने के लिए बहुत बेताब हो रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 के साथ ही एक्ट्रेस को सलमान खान (Salman Khan) के अपकमिंग शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के लिए भी अप्रोच किया गया है। ऐसे में फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या शिवांगी भी इस शो का हिस्सा बनेंगी।

शिवांगी ने कही ये बात

शिवांगी जोशी फिलहाल सिर्फ खतरों के खिलाड़ी 12 पर फोकस करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया है, ‘मैंने सुना है कि खतरों के खिलाड़ी खत्म होते ही कई सेलेब्स बिग बॉस करते हैं। मैंने अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं सोचा है। अभी मैं सिर्फ खतरों के खिलाड़ी पर फोकस कर रही हूं क्योंकि इसमें मुझे हर तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मुझे नहीं लगता कि मेरे पास कुछ और सोचने का समय होगा।’

तैयारी में जुटी शिवांगी

शिवांगी जोशी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 12 की तैयारी में लगी हुई हैं। शिवांगी खुद को फिट रखने के साथ-साथ इस समय अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। इस पर अभिनेत्री का कहना है कि, ‘मुझे लगता है कि आप खतरों के खिलाड़ी जैसे शो के लिए खुद को तैयार नहीं कर सकते क्योंकि आप वहां स्टंट की प्रैक्टिस नहीं कर सकते। हम केवल फिट रह सकते हैं। इस वजह से फिलहाल मैं सही डाइट लेने के साथ-साथ एक्सरसाइज भी कर रही हूं। मैं काफी फूडी हूं, इसलिए इस समय जंक फूड से परहेज कर रही हूं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here