मुख्यमंत्री की माध्यमिक शिक्षा की 100 दिन की कार्ययोजना में स्कूलों की ​​​​​वेबसाइट और विद्यार्थियों की ई-मेल आइडी बनाने में चकराए प्रधानाचार्य… – 24×7 Khabre Fatafat

0
38

मुख्यमंत्री की माध्यमिक शिक्षा की 100 दिन की कार्ययोजना में विद्यालयों की वेबसाइट और विद्यार्थियों की ई-मेल आइडी बनाने में अफसर से लेकर विद्यार्थी तक परेशान हैैं। विद्यालय की वेबसाइट तो प्रधानाचार्य रुपये खर्च कर बनवाने में लगे हैैं, लेकिन विद्यालयों में छुट्टी होने के कारण ई-मेल आइडी बनवाने के लिए बच्चे नहीं मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में यह कार्य होने के कारण अफसर परेशान हैैं कि कैसे यह कार्य समय पर पूरा किया जाए।

स्कूल के वेब पेज पर फोटो के साथ रहेंगी अहम उपलब्धियां

यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों का वेबपेज बनवाने के लिए पत्र लिखा था। इस वेबपेज पर प्रत्येक विद्यालय का फोटोग्राफ तथा विद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज होनी हैैं। इस कार्य के लिए परिषद की वेबसाइट क्रियाशील की गई। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों ने प्रधानाचार्यों को लिखे पत्र में यह बात स्पष्ट की है कि डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए प्रत्येक पंजीकृत विद्यार्थी की ई-मेल आइडी और विद्यालय की वेबसाइट विकसित की जाए।

ऐसी किसी जानकारी से बोर्ड सचिव ने किया इन्‍कार

यह प्रक्रिया गतिमान होने के बीच चर्चा चली कि यूपी बोर्ड वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम परीक्षार्थियों की ई-मेल आइडी पर देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि ऐसी किसी जानकारी से बोर्ड सचिव ने इन्कार किया है। उधर, प्रधानाचार्यों का मानना है कि विद्यालय बंद होने के कारण प्रत्येक विद्यार्थी की ई-मेल आइडी बनवाए जाने का कार्य तय समय में पूरा होना संभव नहीं है। जब सभी विद्यार्थियों की ई-मेल आइड़ी ही तैयार नहीं है तो उस पर परीक्षा परिणाम कैसे दिया जा सकता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here