आपसी झगड़े को लेकर बुजुर्ग ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपित को किया अरेस्ट  – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

असोथर क्षेत्र के सरवल गांव में गुरुवार की सुबह हत्या की जानकारी पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। आधी रात झगड़ा होने पर बुजुर्ग ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फिर उसी के पास चारपाई के नीचे लेटकर सो गया। सुबह बेटा कमरे में पहुंचा तो खून से लथपथ मां को देखकर चीख पड़ा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है और दंपती के बीच अक्सर झगड़ा होने पर वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। बेटा की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

सरवल गांव के 65 वर्षीय शिवबरन व पत्नी ललिता देवी बुधवार की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। बेटे छोटेलाल ने बताया कि पिता जी कई माह से मानसिक तौर पर अस्वस्थ चल रहे हैं। नशा करने को लेकर मां व पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता था। संभव है कि रात को मां ने नशे का विरोध किया और तभी नाराज पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर मां की हत्या कर दी।

उसने पुलिस को बताया कि सुबह जब जगे तो बाहर चारपाई पर मां का खून से लथपथ शव पड़ा देखकर होश उड़ गए। पास में ही चारपाई के नीचे पिता सोए हुए थे। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी करने पर मालुम हुआ कि पति कई माह से मानसिक बीमार चल रहा था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here