कमलापुर एसओ के आवास में चक्‍कर खाकर गिरे अधेड़ की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई मौत… – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

कमलापुर एसओ के आवास में चक्‍कर खाकर गिरे अधेड़ की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। आरोप है कि एसओ की डांट से अधेड़ बेसुध होकर गिर गया था। अधेड़, मारपीट मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा था। मौत से गुस्साए परिवारजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। वे शव लेकर थाने का घेराव करने निकले हैं। सीओ सिधौली परिवारजन की मान-मनौव्वल में जुटे हैं।

बुधवार को जैतनपुर निवासी रमेश यादव के भतीजे और गांव के अशोक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अशोक और उसके साथी ने रमेश के भतीजे पुनीत की जमकर पिटाई कर दी थी। मारपीट में पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवारजन का कहना है कि इसी मामले की शिकायत करने रमेश थाने पहुंचा था। जहां थानाध्यक्ष के आवास में अचानक रमेश चक्‍कर खाकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे अंकित ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी ने उसके पिता रमेश पर सुलह का दबाव बनाया। एससी एसटी का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। एसओ की धमकी से दहशत में आए रमेश को हार्ट अटैक पड़ गया। अंकित ने मामले की जांच व थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

प्रदर्शन करने निकले, रास्ते मे सीओ मिले : रमेश की मौत से गुस्साए परिवारजन शव लेकर थाने का घेराव करने निकले। मामले की जानकारी हुई तो सीओ सिधौली मौके पर पहुंचे। परिवारजन को समझाने का प्रयास किया गया। मृतक का शव लेकर परिवारजन कमलापुर में नहर चौराहे के पास पहुंच गए हैं। एएसपी दक्षिणी, सीओ सिधौली व कई थानों की पुलिस परिवारजन को मनाने में जुटी है। ग्रामीणों को हाईवे पर आने से रोका जा रहा है। परिवारजन, सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर प्रदर्शन करने के प्रयास में है।

एएसपी दक्षिणी को मौके पर भेजा गया है। एक व्यक्ति की थाने में तबीयत खराब हुई थी। पता चला कि सीएचसी में उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कराई जा रही है। – आरपी सिंह, एसपी

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here