शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा-ना महाराष्ट्र झुकेगा, ना शिवसेना डरेगी – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

महाराष्ट्र में सत्ताधारी दलों के कई नेताओं पर ईडी और सीबीआइ की कार्रवाई को लेकर शिवसेना भड़क गई है। शिवसेना ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पार्टी नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों में अस्थिरता पैदा करना चाहती है।

‘महाराष्ट्र ना झुकेगा ना शिवसेना डरेगी’

संजय राउत ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, ‘पूरे देश में केंद्रीय जांच एजेंसी की टाइमिंग हमें पता है। पश्चिम बंगाल, झारखंड या महाराष्ट्र कोई भी प्रेदश हो जब चुनाव आता है या जब किसी राज्य सरकार में अस्थिरता पैदा करनी हो तो ईडी और सीबीआइ को भेजा जाता है, लेकिन महाराष्ट्र न झुकेगा न शिवसेना डरेगी।

बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब पर ईडी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने परब के पुणे और मुंबई में सात ठिकानों पर छापेमारी की है। शिवसेना नेता के खिलाफ करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप है जिसके चलते ईडी ने यह कार्रवाई की है।

ये खबर अपडेट की जा रही है…

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here