इस लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर है आरसीबी, CSK पांचवें नंबर पर तो MI टाप 5 से बाहर – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

आरसीबी की तरफ से आइपीएल 2022 का पहला शतक रजत पाटीदार ने लगाया। उन्होंने इस सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गजब की पारी खेली और अपनी टीम की इस अहम मैच में जीत में बड़ी भूमिका निभाई। इस सीजन में बेशक आरसीबी की तरफ से पहला शतक लगा, लेकिन आइपीएल में ये इस टीम की तरफ से 15वां शतक रहा। आरसीबी इस लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर है। 

आइपीएल में सबसे ज्यादा शतक आरसीबी के नाम

आइपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टीम आरसीबी है और अब तक इस टीम की तरफ से 15 शतक लग चुके हैं। वहीं इस लीग में जिस टीम की तरफ से सबसे ज्यादा लगाए गए हैं उसमें दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स हैं और इस टीम की तरफ से 13 शतक लगे हैं। तीसरे स्थान पर 12 शतक के साथ राजस्थान रायल्स तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अब तक 10 शतक लगे हैं और वो चौथे स्थान पर है जबकि 9 शतक के साथ चेन्नऊ सुपर किंग्स पांचवें नंबर पर है। सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टाप 5 में नहीं है और इस टीम की तरफ से पिछले 15 सीजन में सिर्फ 4 शतक लगे हैं। 

आइपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली टाप 5 टीमें-

आरसीबी- 15 शतक

पंजाब किंग्स- 13 शतक

राजस्थान रायल्स- 12 शतक

दिल्ली कैपिटल्स- 10 शतक

चेन्नई सुपर किंग्स- 9 शतक

आरसीबी के लिए गेल और कोहली ने लगाए हैं 5-5 शतक

आरसीबी की तरफ से पहला शतक साल 2009 में मनीष पांडे ने लगाया था और डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ नाबाद 114 रन की पारी खेली थी। वहीं इस टीम की तरफ से क्रिस गेल ने 5 शतक लगाए हैं और सबसे बड़ी शतकीय पारी इस टीम के लिए खेलने वाले बल्लेबाज भी गेल ही हैं। गेल ने साल 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेली थी। आरसीबी के लिए एबी डिविलियर्स ने 2, विराट कोहली ने 5, देवदत्त पडीक्कल ने एक, रजत पाटीदार ने एक शतक लगाया है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here