प्लेआफ मैच में आई कोई बाधा तो जाने किस आधार पर होगा मैच का फैसला,आइपीएल ने जारी किए दिशानिर्देश – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

आइपीएल 2022 के प्लेआफ में इस बार गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाइंट्स, राजस्थान रायल्स  और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जगह बनाई है। प्लेआफ के मुकाबले की शुरुआत 24 मई से होगी और इस बार अगर मैच के दौरान बारिश से खलल पड़ता है या फिर नियमित समय में खेल संभव नहीं हो पाता है तो इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के विजेता का फैसला सुपर ओवर से हो सकता है। आइपीएल के दिशानिर्देशों के अनुसार एक भी ओवर संभव नहीं हो पाता तो लीग की तालिका का सहारा लिया जाएगा और उसमें स्थिति के आधार पर विजेता का फैसला होगा।

यह नियम क्वालीफायर एक, एलिमिनेटर, क्वालीफायर दो पर भी लागू होंगे जिनके लिए कोई रिजर्व दिन नहीं रखे गए हैं। खिताबी मुकाबले के लिए 30 मई को रिजर्व दिन रखा गया है और ये मुकाबला रात आठ बजे से खेला जाएगा। आइपीएल के प्ले आफ मुकाबलों की शुरुआत कोलकाता में होगी जहां खराब मौसम की भविष्यवाणी की गई है और ऐसे में बारिश के कारण मैच में बाधा की आशंका को देखते हुए आइपीएल ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। मंगलवार को पहले क्वालीफायर में राजस्थान रायल्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी जबकि अगले दिन इसी स्थान पर एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाइंट्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आमने सामने होंगी।

दूसरा क्वालीफायर और फाइनल अहमदाबाद में शुक्रवार और रविवार को खेला जाना है। आइपीएल दिशानिर्देशों के अनुसार हरे प्ले आफ मैच में जरूरत पड़ने पर मैच के ओवरों की संख्या को प्रत्येक टीम के लिए कम से कम पांच ओवर की बल्लेबाजी तक कम किया जा सकता है। इसमें कहा गया कि एलिमिनेटर और प्रत्येक क्वालीफायर में, अगर अतिरिक्त समय के बाद भी पांच ओवर का खेल पूरा नहीं हो पाता तो अगर हालात साथ देते हैं तो संबंधित एलिमिनेटर या क्वालीफायर मुकाबले के विजेता का फैसला सुपर ओवर के जरिए होगा। वहीं अगर सुपर ओवर संभव नहीं होता है तो 70 मैच के नियमित सत्र के बाद अंक तालिका में बेहतर स्थिति में रहने वाली टीम को संबंधित प्ले आफ मुकाबले या फाइनल में विजेता घोषित किया जाएगा। अगर 29 मई को फाइनल शुरू होता है और एक भी गेंद फेंकी जाती है तो मैच अगले दिन वहीं से शुरू होगा जहां रुका था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here